30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए कार्यकर्ता कर रहे ये काम

कावसजी वार्ड स्थित काली मंदिर में आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 17 Mar 2020, 5:54 PM IST

congress member

congress member

कटनी। कमलनाथ सरकार को बचाने व विधायकों को सद्बुद्धि देने के लिए शहर में कांग्रेसियों द्वारा पूजन और भजन-कीर्तन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार पर गहराए संकट को टालने के लिए कांग्रेस के निवर्तमान पार्षदों द्वारा कावसजी वॉर्ड स्थित काली मंदिर में धार्मिक आयोजन कराया गया। कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद राजेश जाटव, राजकिशोर यादव की उपस्थिति में कई घंटे भजन-कीर्तन चला। कांग्रेसियों ने कहा कि जबतक कमलनाथ सरकार के ऊपर आया संकट टल नहीं जाता तबतक यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

निवर्तमान पार्षद राजकिशोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं व पार्षदों के साथ भजन-कीर्तन कर मां काली से कामना कर रहे हैं कि सरकार को जो बहुमत मिला है भाजपाई उसे अस्थिर करने के लिए तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हैं। मां चुने हुए विधायकों को सद्बुद्धि दे। हमारी सरकार विश्वास अर्जित करे। निवर्तमान पार्षद राजेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस कमलनाथ सरकार को बचाने के लिए भजन-कीर्तन किया जा रहा है। यह तबतक चलता रहेगा जबतक संकट टल नहीं जाता। पूर्व में भी सद्धबुद्धि के लिए हवन किया गया, जिसका फायदा भी मिला। इस दौरान चोखो भाइजन, जितेंद्र अहिरवार, साक्षी गोपाल, मोना बाई, दुलारी बाई, शकुन बाई, मंगल सिंह, सोनू, शाजिद खान, विक्की चौधरी, मुच्चू, सोहन, पुन्ना चौधरी, दीपक गोटिया, सूरज, सुरेश, ज्वाला श्रीवास्तव, संतोष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महिला कांग्रेस ने कोतवाली तिराहे में किया प्रदर्शन

प्रदेश में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम को लेकर महिला कांग्रेस ने सोमवार को कोतवाली तिराहा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष माया चौधरी, शायरा बानो, मुमताज बेगम, उर्मिला सोनी, रूपा यादव, दीपा चौधरी, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, मोहनी, मीरा विश्वकर्मा, राजेश जाटव, गिरधारी लाल स्वर्णकार, जालिम यादव, कमलेश यादव, रजा मंसूरी सहित अन्य जन मौजूद थे।