31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजी-रोटी बंद होने से इनको चलानी पड़ी नौ सौ किमी. साइकिल…जानिए कारण

बंद हो गई फैक्ट्ररी, साइकिल से नौ सौ किमी. की यात्रा कर पहुंचे कटनी, माधवनगर पुलिस ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन व्यवस्था के साथ वाहन से पहुंचाया बहराइच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 11 Apr 2020, 12:23 AM IST

Laborers arrived by cycling from Hyderabad

जानकारी लेती पुलिस।

कटनी. हैदराबाद में बिस्किट कंपनी में काम कर रहे थे। लॉक डाउन हुआ तो मालिक ने फैक्ट्ररी बंद कर दी। खाने-पीने की समस्या हुई और साधन बंद थे। ऐसे में सभी साथियों ने मिलकर साइकिल से बहराइच उप्र तक की यात्रा करने का तय किया। यह बात लगभग नौ सौ किमी. की यात्रा साइकिल से तय करके कटनी पहुंचे बहराइच के मजदूरों ने माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे को बताई। बाइपास में मजदूरों को पुलिस ने रोका था और उनके विषय में जानकारी ली। पुलिस ने मजदूरों को खाना खिलाया और उसके बाद जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही मजदूरों को वाहन से उनके घर तक भेजने की व्यवस्था की।

#Corona: बुजुर्गों ने कहा- इतने बड़े जीवन में नहीं देखी ऐसी महामारी...
खराब हो गईं तो जंगल में फेंकी साइकिल
बहराइच उप्र निवासी राजकुमार, ननके और राम पराग ने बताया कि वे हैदराबाद की एक बिस्किट कंपनी में काम करते थे। लॉक डाउन में फैक्ट्ररी बंद हो गई और रहने खाने की दिक्कत आ गई। जिसके चलते आठ लोगों ने मिलकर साइकिल से लंबी यात्रा करना तय किया और कुछ समान लेकर 1 अप्रैल को निकल पड़े। उनके पांच साथी आगे निकल गए और वे लगभग नौ सौ किमी. की साइकिल से यात्रा करके कटनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी दो साइकिल रास्ते में खराब हो गई और इसके चलते उसे उन्होंने जंगल में ही छोड़ दिया। कटनी से मजदूरों के घर की दूरी लगभग पांच सौ किमी. है। माधवनगर थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि मजदूरों की जांच के बाद अन्य लोगों के साथ उनको भी वाहन से उनके गांवों को भेजा गया है।