11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां बारात लेकर जाते समय रुके थे भगवान भोलेनाथ, स्थल में छिपे हैं कई रहस्य…

बहोरीबंद के रूपनाथधाम में सावन भर लगेगा लोगों का मेला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 31 Jul 2018, 1:03 PM IST

Lord Shiva's barat stayed in Rupnathdham

Lord Shiva's barat stayed in Rupnathdham

कटनी. जिला मुख्यालय से 45 किमी. दूर बहोरीबंद तहसील की ग्राम पंचायत तमुरिया के भगवान भोलेनाथ का स्थान रूपनाथधाम में आज भी कई रहस्य छिपे हैं। यहां को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव जब अपनी बारात लेकर जा रहे थे तो इस स्थान पर रुके थे। जिसके बाद उसका नाम रूपनाथ हुआ और माना जाता है कि आज भी यहां पर भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। स्थान में सावन व वैशाख माह में श्रद्धालुओं का मेला पहुंचता है तो साल भर लोग भगवान के दर्शन के साथ ही प्राकृतिक स्थलों का आनंद उठाते हैं। स्थानीय जनों ने बताया कि यहां को लेकर यह भी मान्यता है कि गुफा से होकर भगवान शिव मझौली के पास कटाव नदी में स्नान करने जाते थे जबकि रूपनाथ में माता पार्वती के स्नान के लिए कुंड बनाए गए थे, जो आज भी सालभर पानी से भरे रहते हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य निहारने पहुंचते हैं लोग
गुफा में विराजे भगवान शिव के साथ ही रूपनाथधाम का प्राकृतिक सौंदर्य भी लोगों को आकर्षित करता है। स्थल को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी लोग पसंद करते हैं। यहां पर जलकुंड और बरसात के दिनों में झरनों को देखने लोग पहुंचते हैं। सालभर इस स्थान पर लोग परिवार के साथ पिकनिक का आनंद उठाने पहुंचते हैं तो वैशाख माह में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शनों को आते हैं।
अशोक की भी लिपि
यहां सम्राट अशोक के द्वारा पत्थर में कुछ अंकित कराया गया है। बहोरीबंद व रुपनाथ के लोगों का मानना है कि लिपि में खजाने का रहस्य छिपा है। यदि लिपि को कोई पढ़ लेता है तो उसे खजाने का पता मिल सकता है। आज तक कोई इस लिपि की भाषा समझ नहीं पाया है। लोगों का कहना है कि कई लोग इस लिपि को पढऩे की कोशिश कर चुके हैं। क्षेत्र को पुरात्व विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है और कुछ क्षेत्रों में विकास के काम भी कराए गए हैं।