30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने विवाद में युवक पर लाठियों से हमला, उधर डीजे बजाने के विरोध पर ले ली जान

खून से सनी होली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 12 Mar 2020, 8:49 PM IST

accused arrested

accused arrested

कटनी/स्लीमनाबाद। बुधवार की रात को पुराने विवाद पर स्लीमनाबाद थाना के बड़ी कारीपाथर गांव में एक युवक पर गांव के ही दो लोगों ने लाठी व बका से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार मनीष उर्फ इंद्रजीत पिता पुरुषोत्तम पांडेय 18 वर्ष का गांव के ही अशोक सिंह व गोपाल सिंह के परिवार से पुराना विवाद चला आ रहा था। बुधवार की रात अशोक व गोपाल ने मनीष पर लाठी व बका से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकले। लोगों ने मनीष को रात 11 बजे सडक़ किनारे घायल देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे नजदीकी उमरियापान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओपी पीके सारस्वत व थाना प्रभारी सीके तिवारी ने स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों को पकडऩे विशेष टीम बनाई। टीम ने हत्या के आरोपियों को आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार किया और उनके पास से लाठी व बका आदि भी जब्त कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआइ आरके उपाध्याय, बीडी द्विवेदी, एएसआइ अश्वनी यादव, मान सिंह मार्को, विजय गिरी, अंजनी मिश्रा, अरविंद कुशवाहा, आशीष मार्को, प्रकाश सिंह शामिल थे।

इधर, साउंड बजाने को लेकर हुए विवाद में प्रौढ़ की हत्या

होली पर्व से एक दिन पूर्व कुठला थाना क्षेत्र के चक्की घाट में साउंड बजाने के विवाद पर कुछ युवकों ने एक प्रौढ़ पर बका से हमला कर दिया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र के चक्की घाट में सोमवार-मंगलवार की रात को कुछ युवकों का साउंड बजाने पर विवाद हो गया। कुछ देर में गुलाब निषाद, रवि निषाद, आकाश निषाद, अजय निषाद, धीरेन्द्र सहित अन्य युवक लाठी, बका लेकर पहुंचे और राममिलन पिता मोहन निषाद 50 वर्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में राममिलन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके बेटे संजय को भी चोट आईं। कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा बल के साथ मौके पर पहुंच गए। राममिलन को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जहां चार युवकों को रात को दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वहीं गुरुवार को गुलाब को गिरफ्तार कर न्यायालय ने पेश किया।