12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका हरित मप्र अभियान- माधवनगर की पहाड़ी को संवारने परिवार सहित पहुंचे लोग…

जागृति पार्क में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व आमजन ने रोपे पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jul 29, 2018

patrika green mp campaign

patrika green mp campaign

कटनी. पत्रिका हरित मप्र अभियान के अंतर्गत जागृति पार्क में रविवार को सुबह से पहुंचे लोगों ने पौधों का रोपण किया और माधवनगर की पहाड़ी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। पर्यावरण संधारण समिति, जागृति संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे पौध रोपण कार्यक्रम में सामजसेवी संस्थाओं के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ आमजन भी शामिल हुए। दो घंटे तक चले अभियान में लोगों ने फलदार, औषधी, छायादार पौधों का रोपण किया। जागृति संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय निगम ने अभियान में शामिल लोगों को पर्यावरण के संरक्षण व पहाड़ी में पौधे लगाकर उनके संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। मौके पर ही लोगों ने पौधों को गोद भी लिया। पहाड़ी में पौधों को बचाने के लिए शामिल लोगों ने बाड़ बनाने का काम किया। जागृति पार्क से लगी 40 एकड़ भूमि को जिला प्रशासन ने हरा-भरा करने का संकल्प लिया है। जिसमें पत्रिका द्वारा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से हर रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लोग अभियान से प्रेरित होकर हर सप्ताह पहुंच रहे हैं और पर्यावरण संधारण समिति व जागृति संस्था द्वारा उन्हें निशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा पौधों की देखभाल करने के लिए लोग उन्हें गोद भी ले रहे हैं ताकि उनकी सुरक्षा हो सके।
शादी की सालगिरह पर रोपे पौधे
अभियान से प्रेरित होकर शहर के फार्मा कंपनी में कार्यरत शशांक वल्लभदास शादी की सालगिरह पर पत्नी रश्मि वल्लभदास व बेटी सोनाली के साथ पौधरोपण कर दिन का यादगार बनाया। साथ ही लगाए गए पौधों का संरक्षण करने की बात कही। वहीं डॉ. शानू अग्रवाल ने बेटी व भतीजी के साथ पहुंचकर एक दर्जन से अधिक पौधे रोपे।
ये रहे मौजूद
रविवार को कार्यक्रम के दौरान अतुल जैन, विजय सोनी, राजा जगवानी, सुजीत द्विवेदी, पीके महार, भारत राजा, सुरेश यादव, सोहन बर्मन, पन्ना लाल, अनिल नेमा, संजय साहू सहित नेक कदम संस्था के सदस्य मौजूद थे।