10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पौधरोपण, देखें वीडियो

जनप्रतिनिधियों ने कहा पत्रिका का सामाजिक सरोकारों में हमेशा ही उल्लेखनीय योगदान, हरित प्रदेश अभियान से आने वाली पीढ़ी को लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 8 Jul 2018, 5:54 PM IST

Patrika harit Pradesh abhiyan: Planting with Vedic Mantras, See Video

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पौधरोपण, देखें वीडियो

कटनी. जागृति पार्क में पौधरोपण अभियान के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ पौधरोपण किया। रविवार को पत्रिका हरित प्रदेश अभियान में जागृति पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर 1 हजार 8 सौ से ज्यादा पौधों का रोपण हुआ। पौधरोपण को लेकर चलाये जा रहे पत्रिका हरित प्रदेश अभियान को लेकर महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक सरोकार की बात हो या फिर पर्यावरण संरक्षण से लेकर संवर्धन के कार्य। पत्रिका हमेशा से ही सामाजिक सरोकारों के मामले में आगे रहा है। पत्रिका अभियान हरित प्रदेश की सराहना करते हुए महापौर ने कहा कि पौधरोपण के लिए पत्रिका द्वारा चलाये जा रहे अभियान से निश्चित ही समाज में जागरुकता आयेगी। पौधरोपण अभियान में पहुंचे कलेक्टर केवीएस चौधरी ने कहा कि जाग्रति पार्क पर दो हजार से ज्यादा पौधरोपण होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन को कम करने में पौधरोपण से लाभ होगा। कलेक्टर ने कहा कि पत्रिका पर्यावरण के मामले में लोगों को जागरुक कर रही है। यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जाग्रति पार्क पर शासकीय भूमि है। इसमें ज्यादा से ज्यादा से पौधरोपण कर इसे हरा-भरा जंगल बनायंगे। इसके लिए पर्यावरण संधारण समिति और जागृति संस्था काम कर रही है। उनके साथ अन्य संस्थायें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जागृति संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय निगम ने बताया कि पौधरोपण अभियान में कटनी शहर से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यहां पौधरोपण के लिए आने वालों को हम पौधरोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे पौधे सुरक्षित रहें। गोद लेने के बाद लोग यहां आयंगे और देखेंगे उनके द्वारा गोद लिया पौधा कैसे ग्रोथ कर रहा है। रविवार को जागृति पार्क पर आयोजित पौधरोपण अभियान में महापौर शशांक श्रीवास्तव, कलेक्टर केवीएस चौधरी, पूर्व मंत्री अल्का जैन, सीएसपी वीपी सिंह, डॉ. संजय निगम, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जाकिर हुसैन, शिखरचंद जैन, कोतवाली टीआइ शैलेष मिश्रा, शिल्पी सोनी, गीता पाठक, मंजूषा गौतम, वीरेंद्र तिवारी, स्काउट एवं गाइड के ललित मिश्रा, राजेंद्र असाटी, रुकमणि प्रताप सिंह, राजा जगवानी, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, मनीष घेई, डॉ. उमा निगम, डॉ. ऋषि जैन, डॉ. आर हरचंदानी, डॉ. विशम्भर लालवानी, डॉ. हरीश बजाज, डॉ. अखिलेश जैन, डॉ.ए आर्या, पे्रम बत्रा, अमित साहू, शोभित चौदहा, रामचंद्र जगमलानी, सच्चानंद झामनानी, एसजी सक्सेना, सत्येंद्र कुमार, मनोहर बजाज, सतेंद्र कुमार, डॉ. विजय पंचवानी, अनिल नेमा, शिवकुमार यादव, ज्योति विश्वकर्मा, ऋचा गिलानी, राजेंद्र गिलानी व गायत्री परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।