24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुसाइड नोट में लिखा मैंने नहीं किया बलात्कार, मुझे झूठा फंसाया और उठा लिया ये खतरनाक कदम

- मुड़वारा रेलवे स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच में मामला सामने आया है कि वह बलात्कार का फरार आरोपी है। - मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कुछ लोगों का नाम लिखा है और कहा है कि मुझे गलत फंसाया गया है। - जीआरपी ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jul 04, 2019

suicide

Rape accused Suicide in katni

कटनी. मुड़वारा रेलवे स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच में मामला सामने आया है कि वह बलात्कार का फरार आरोपी है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कुछ लोगों का नाम लिखा है और कहा है कि मुझे गलत फंसाया गया है। जीआरपी ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी टाइ ने बताया किप्रदीप गुप्ता पिता रामसांचे गुप्ता (24) निवासी ग्राम फुलहा रीवा मोबाइल की दुकान चलाता था। 29 मई को क्षेत्र की एक किशोरी से रेप मामले की शिकायत में नईगढ़ी थाना रीवा में 30 मई 5 को प्रदीप के विरुद्ध धारा 355, 376, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर दबिश दी थी, तभी से वह फरार चल रहा था।

पहले की दोस्ती, फिर मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से उड़ाये एक लाख 77 हजार रुपये, जीआरपी ने दो को दबोचा

ये लिखा सुसाइड नोट में
टीआइ ने बताया कि दो जुलाई की रात रेलवे स्टेशन मुड़वारा में प्रदीप का शव गर्दन कटी हुई हालत में मिला। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह बलात्कार नहीं किया, उसे गलत फंसाया गया है। लगातार फरार रहने से परेशान है और इस कारण आत्महत्या कर रहा है।

इस जिले में बनने थे सात सीएम सरोवर, आरइएस विभाग की सामने आई बड़ी बेपरवाही, पांच की नहीं रखी गई नींव, दो भी अधूरे


ट्रेन में मिला युवक का शव
जनसाधारण रक्सौल एक्सप्रेस में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जीआरपी के प्रधान आरक्षक फूलचंद ने बताया कि जनसाधारण रक्सौल की बोगी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। उसके पास से आइकार्ड, टिकट नहीं मिला। शव के समीप से एक बैग मिला हैद्व, जिसमें पुराने कपड़े, दो चश्मे, कुछ दवाएं आदि मिली हैं। वह लाल कंबल ओढ़े हुए था।

कुपोषण से दूर हों बच्चे तो स्वस्थ हो बचपन: इस जिले में अब भी साढ़े 22 हजार बच्चे कुपोषण का शिकार, तीन हजार को गंभीर संक्रमण

ट्रेन एक्सीडेंट में युवक की मौत
रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार बल्लू लोधी पिता मन्नू लोधी (28) देवरी फाटक थाना रीठी फाटक के समीप आत्महत्या करने पहुंचा था। रीठी थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन फाटक के पास पहुंची वह ट्रेन के सामने कूदने का प्रयास किया, तभी धक्का लगने से वह गेटमैन की बिल्डिंग से टकरा गया और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस मामले को जांच में लिया है।