16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारातियों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,१ की मौत, ३३ घायल

स्लीमनाबाद के चरगवां में हुआ हादसा, उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Dharmendra Pandey

•

Updated: 29 Apr 2018, 9:58 AM IST

Truck

Truck

कटनी. कौडिय़ा से चरगवां मार्ग पर शुक्रवार देररात बारातियों से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर खेत में जाकर पलट गया। ट्रक में सवार ३४ बारातियों से में एक की मौत हो गई। जबकि ३३ लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही।
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के ग्राम सुनारखेड़ा से शुक्रवार को गोटिया समाज के लोग ट्रक क्रमांक एमपी २० जीए ५६८७ में सवार होकर बहोरीबंद तहसील के ग्राम चरगवां बारात जा रहे थे। कौडिय़ा से चरगवां मार्ग के बीच अंधा मोड़ है। यहीं पर एक पुलिया बनी हुई। बारात लेकर जा रहे ट्रक की रफ्तार तेज थी। अंधा मोड़ के पास पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रक पुलिया से जा टकराया और खेत में जाकर पलट गया। ट्रक में सवार ग्राम इमलिया निवासी लखन कोल (५०) की मौत हो गई। जबकि ३३ लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने स्लीमनाबाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस १०८ से घायलों को उपचार के लिए रातोरात जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक व वाहन मालिक पर प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया। दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों ने सही तरीके से उपचार नहीं करने का डॉक्टरों पर आरोप लगाया।
ये हुए घायल
विष्णु कोल, अनंतराम कोल, रबी कोल, कालीराम कोल, अजीत कोल, संजय कोल, रामचरण, प्रकाश कोल, जियालाल कोल, देवीदीन, सुखचैन, ललित, रोहित, अजय कुमार, अशोक, विशाली कोल, अनिल कोल, प्रदीप कोल, केशव कोल, चंदू कोल, प्रकाश कोल, अरगत, पहाड़ीलाल कोल, सोनू कोल, अरविंद सहित अन्य लोग घायल है।
......................................

बारात से लौट रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दूल्हे के भाई समेत दो दोस्तों की हुई घटनास्थल पर मौत, मातम में बदली खुशियां
कटनी. बारात से लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने शुक्रवार दरम्यिानी रात टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुशवाहा समाज में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के चंदिया से कुशवाहा समाज की झुकेही बारात आई थी। शादी के बाद देररात दूल्हे का भाई अपने दो दोस्तों के साथ बाइक क्रमांक एमपी ५४एमबी ४०४८ में सवार होकर चंदिया जा रहा था। शुक्रवार रात ३ बजे के लगभग थाना क्षेत्र बड़वारा के ग्राम पठरा स्थित केशरीनंदन धर्मकांटा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही मुकेश पिता गुलाब कुशवाहा, बाबू पिता मंजीत कुशवाहा व सुरेश कुशवाहा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बड़वारा थाना प्रभारी बुदेंलधर द्विवेदी, एसआई श्रीराम पांडे, एसआई चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, राहुल गुप्ता व सैनिक बृजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर पड़े शवों को उठाकर मर्चुरी रूम तक पहुंचाया। परिजनों को सूचित किया।
.............