30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
VIDEO- जहाँ लिखे थे जागरूकता के नारे,वहां नजर आया ये…
Play video

VIDEO- जहाँ लिखे थे जागरूकता के नारे,वहां नजर आया ये…

मुड़वारा स्टेशन परिसर में लिखे स्लोगन के नीचे ही कचरा फेंक रहे लोग, अधिकारियों का नहीं ध्यान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 3 Aug 2019, 12:04 PM IST

कटनी. शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम अभियान चला रही है तो रेलवे स्टेशन परिसरों को स्वच्छ रखने की कवायद भी रेलवे कर रही है। स्वच्छता के नाम की औपचारिकता होने से स्थिति यह है कि जहां पर लोगों को जागरुक करने स्वच्छता के स्लोगन लिखे हैं, उनके नीचे ही कचरे के ढेर लगे हैं और जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। ऐसी ही स्थिति मुड़वारा स्टेशन परिसर की है। जहां पर नगर निगम द्वारा बनवाए गए सब्जी मंडी के शेड के पीछे दीवार पर स्वच्छता के स्लोगन लिखे हैं और दीवार से सटाकर रोजाना कचरे का ढेर लगता है। इतना ही नहीं यहां पर रखी डस्टबिन किनारे पड़ी है और लोग बाहर ही कचरा फेंकते हैं।

छोटी-छोटी बातें बना रहीं लोगों को ‘हिंसक’, हो रहीं हत्याएं…

ऐसे ही दूसरी जगह भी हालात
रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गंदगी के साथ ही शहर में भी कई स्थानों पर यही स्थिति है। जहां पर नगर निगम ने लोगों से गंदगी न फैलाने जागरुक करने नारे लिख छोड़े हैं लेकिन वहीं पर कचरे की ढेर लग रहे हैं। मुख्य बाजार में रखी डस्टबिन की भी स्थिति ऐसी है कि व्यापारी बाहर तक कचरा फेंक रहे हैं।