13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश कांग्रेस सचिव फिरोज अहमद निकले कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन से खराब चल रही थी तबियत

-जिले में कोरोना का चौथा केस, 8 जून को हुई थी सैंपलिंग, घर, दफ्तर और समीपी पड़ोसियों का सील  
less than 1 minute read
Google source verification
 Corona

बैरीकेट्स लगाकर सील करती पुलिस।

कटनी. जिले में कोरोना का चौथा केस बुधवार को सामने आया। प्रदेश कांग्रेस सचिव फिरोज अहमद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिशन चौक स्थिति उनके घर व दफ्तर और करीबी पड़ोसियों का मकान सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. एसके निगम ने बताया कि पांच दिन से उनकी तबियत खराब चल रही थी। बुखार था। 8 जून को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। आइसीएमआर जबलपुर बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 वार्ड में इलाज किया जा रहा है।

लंबी हो सकती संपर्क में आए लोगों की सूची
कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के संपर्क में आए लोगों की सूची लंबी हो सकती है। 29 मई की रात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, रामेश्वर नीखरा के साथ भी वे रहे हैं। इसके अलावा अगले 30 मई को भी साथ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भी शामिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन उनके कई लोग संपर्क करने आते थे।

परिवार के सदस्यों की होगी सैंपलिंग
एसडीएम बलबीर रमण ने बताया कि फिरोज अहमद के परिवार के सदस्यों के अलावा ड्राइवर और उनके द्वारा बताए गए संपर्क के दूसरे व्यक्तियों की सैंपलिंग होगी। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।


जिले में कोरोना का चौथा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है।
एसबी सिंह, कलेक्टर।