आरटीइ के तहत जिलेभर की निजी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चल रहीं है, लेकिन जानकारी के अभाव व निजी स्कूलों संचालकों द्वारा रूचि नहीं लेने के कारण अभिभावक एडमिशन कराने नहीं आ रहे है। 8 जून से शुरू हुई एडमिशन प्रकिया को 23 जून को पूरा हो जाना था, लेकिन आवेदन नहीं आने के कारण सरकार ने इसे फिर से बड़ा दिया है। एडमिशन केे लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून कर दी है। प्रवेश प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक जिलेभर की 362 स्कूलों में 4015 विद्यार्थियों को एडमिशन देना है। सोमवार तक की स्थिति में 1839 लोगों ने विभिन्न स्कूलों में दाखिले के लिए फार्म भरा है।