इन ट्रेनों से उतरते हैं यात्री
एनकेजे में चिरिमिरी-कटनी मुड़वारा पैसेंजर, सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी, अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। खासबात यह है कि इन ट्रेनों से यात्रियों के उतरने की बात शहर के ऑटोचालकों को पता है और इस कारण बड़ी संख्या में ऑटो खड़ी रहती है।
लेट होती है बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें, सुविधायुक्त स्टेशन की मांग
यात्रियों ने बताया कि एनकेजे में कम उंचाई का प्लेटफार्म पहले से बना है। कटनी से बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें अमूमन यहां बिना स्टॉपेज के रुकती है। इसके पीछे मालगाड़ी निकासी को कारण बताया जा रहा है। यात्री एनकेजे में सुविधायुक्त स्टेशन विस्तार की मांग के साथ ही बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को यहीं से चलाने की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं।