12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नो-एंट्री में घुसे वाहन ने शहर में ट्रैफिक पुलिस को एक घंटे तक छकाया, फिर हुआ ये हाल

प्वाइंट एलर्ट और पीछा कर यातायात कर्मियों ने मिशन चौक में किया जब्त

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jan 04, 2018

Traffic police seized vehicles entering no entry

Traffic police seized vehicles entering no entry

कटनी. शहर में नो-एंट्री के दौरान ट्रक, हाइवा, डंपर एवं डग्गी वाहनों की धमाचौकड़ी हादसे का सबब बन रही है। वाहन चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा ही नजारा बुधवार की दोपहर चांडक चौक में देखने को मिला एक। जहां पर एक डग्गी वाहन चालक नो एंट्री के दौरान शहर में घुस आया। जब यातायात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भागने का दुस्साहस किया। यह तो गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। वाहन क्रमांक एमपी १८ जीए ४०२८ का चालक ब्रजभान सिंह रात में बरगवां में रेत खाली करने गया था। इसके बाद वह वहीं पर खड़ा रहा। बुधवार की दोपहर ३.२० बजे वह नो-एंट्री के दौरान शहर में घुस आया। चांडक चौक पर तैनात आरक्षक राजकुमार गर्ग ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन आरक्षक को चकमा देकर मिशन चौक की ओर वाहन लेकर भाग निकला। तत्काल आरक्षक ने मोबाइल से मिशन चौक प्वाइंट पर तैनात यातायात कर्मचारियों को सूचना दी और पीछा शुरू किया। जब यातायात कर्मचारी भीम सिंह चौहान सहित एक अन्य ने मिशन चौक में चालक को रोकने का प्रयास किया तो वहां से वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन एक आरक्षण उसे रोक लिया। यातायात पुलिस ने वाहन के दस्तावेज आदि जब्त करते हुए मामले को जांच में लिया।

नहीं पता था कि शहर में नहीं आना
चालक ब्रजभान सिंह ने बताया कि यह वाहन नई बस्ती निवासी अलकेश जैन का है। रात में वह रेत का काम करता है। उसे यह नहीं पता था कि दिन में शहर नहीं आना होता। वहीं चांडक चौक से वाहन चालक अंधाधुंध रफ्तार में भागा। यह तो गनीमत थी कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। शहर में इस तरह के नमूने प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। शॉर्टकट के चक्कर में वाहनों चालक नियमों को धता बता रहे हैं।

इनका कहना है
वाहन नो एंट्री के दौरान शहर में घुसा था। आरक्षक के रोकने पर भागने का प्रयास कर रहा था। उसे जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। चालान जमा न करने की स्थिति में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रियंका शर्मा, यातायात सूबेदार।