23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिहर तीर्थ धाम में बह रही भक्ति की धारा, लगा साधु-संतों का जमावड़ा

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा- पूरे भारत का गौरव बनेगा हरिहर तीर्थ धाम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 14 Jun 2023, 9:44 PM IST

harihar_teerth.jpg

,,

कटनी. हरिहर तीर्थ धाम अति पावन है, यह धार्मिक क्षेत्र मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव बनेगा..ये बात तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने हरिहर तीर्थ क्षेत्र में कथा के दौरान कही। कथा के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कथा सुनने आए भक्तों को बताया कि किस तरह से भगवान की भक्ति से मुक्ति का मार्ग बनता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भगवान आनंद कंद हैं जो अपनी कृपा की बूंदों की वर्षा अपने भक्तों के मन में करते हैं।

संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का किया स्मरण
बुधवार को विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के साथ आशुतोष राणा ने जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य की पूजा अर्चना की। इसी दौरान स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी को याद करते हुए कहा कि धर्म की ध्वजा फहराने और अपने शिष्यों को सदा कल्याण करने की शिक्षा देने वाले मेरे भाई दद्दा जी शिवलोक चले गए हैं लेकिन उनकी स्मृति आज भी हमारे मन में है। उन्होंने कहा कि द्ददा जी संजय पाठक और आशुतोष राणा को मुझे सौंप गए है और मेरे शरीर में जब तक रक्त की एक बूंद भी रहेगी तब तक मैं इन दोनों को अपने बेटों की तरह स्नेह करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दबाए स्वामी रामभद्राचार्य के पैर, फिर मिला गुरु का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

महंत राजेन्द्रदास ने की संजय पाठक की तारीफ
मंच कर विराजे महंत राजेंद्रदास निर्मोही अखाड़ा अहमदाबाद ने कथा स्थल पर अपनी ओजपूर्ण वाणी से सनातन धर्म की अलख जगाई। उन्होंने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि संजय सत्येंद्र पाठक ने हरिहर तीर्थ निर्माण की जो परिकल्पना की है जो संकल्प लिया है वो ऐतिहासिक है। संजय पाठक ने जनकल्याण और धर्म, संस्कृति की स्थापना का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया है।

यह भी पढ़ें- हरिहर तीर्थ धाम पहुंचे शंकराचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य सरस्वती सहित कई संत


'हरिहर तीर्थ की स्थापना ऐतिहासिक और अविस्मरणीय'
मंच पर मौजूद शंकराचार्य नरेंद्रानंद और किन्नर अखाड़ा की साध्वी कल्याणी नंद गिरी ने भी हरिहर तीर्थ के निर्माण को लेकर संजय पाठक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरिहर तीर्थ की स्थापना ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है और इसके लिए संजय पाठक जो प्रयत्न कर रहे हैं उसके लिए उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद।

यह भी पढ़ें- पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया- जवानी में किए 'पाप' धुल सकते हैं या नही ? आप भी जानिए

हरिहर तीर्थ धाम पर संतों का जमावड़ा
बता दें कि कटनी के विजयराघवगढ़ के बंजारी गांव में महानदी और कटनी के संगम पर राम राजा पहाड़ पर श्री हरिहर तीर्थ धाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विधायक संजय पाठक के प्रयासों के बाद बन रहे हरिहर तीर्थ धाम में चारों धाम, भगवान परशुराम की गगनचुंची प्रतिमा की स्थापना, भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप, द्वादश ज्योतिर्लिंग, नौ देवियों की स्थापना, अयोध्या की तर्ज पर भव्य राम मंदिर का निर्माण, माता शबरी, निषादराज की प्रतिमा की स्थापना होगी जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। 12 जून को स्वामी रामभद्राचार्य, अवधेशानंद गिरी महराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्री, विधायकों की उपस्थिति में भूमिपूजन इसका भूमिपूजन किया गया था। इसके बाद से लगातार महान संतों के चरण इस पावन भूमि में पड़ रहे हैं। हरिहर तीर्थ धाम में साधू, संतों का जमावड़ा लगा हुआ है, जिनके आशीर्वचन से विजयराघवगढ़ की पावन धरा अभिसिंचित हो रही है।

देखें वीडियो- हरिहर तीर्थ धाम के भूमिपूजन पर सीएम शिवराज ने गाया भजन