4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 लाख यूनिट से अधिक रक्तदान, अभियान सुनकर ब्लड डोनेट करने उमड़ी भीड़, युवाओं ने दिखा गजब का उत्साह

रक्तदान खुशी देने के साथ लोगों को देता है जीवनदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 25 Apr 2018, 11:41 AM IST

Youth donate blood donation

Youth donate blood donation

कटनी. रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। यह बातें मंगलवार को संत निरंकारी भवन माधवनगर में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में संत नोतनदास केवलानी ने कहीं। कैम्प में रक्तदान के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। ३०० युवाओं ने एकसाथ ब्लड डोनेट किया। संत निरंकारी भवन में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में संत नोतन दास केवलानी ने उपास्थि युवाओं और जनमानस को संबोधित करते हुए रक्तदान और अंगदान का महत्व बताया। रक्तदान और अंगदान का महत्व बताते हुए कहा कि अपने रक्तदान के लिए अपने परिवार, समाज को जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर सीएस डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि रक्तदान से शरीर पर कोई विपरीत असर नहीं होता। रक्तदान कर हम किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकते हैं।

READ ALSO: पांच साल बाद पूरी हुई सौगात, स्वास्थ्य विभाग के हैंडोवर हुआ ट्रामा सेंटर, जानिये लोगों को क्या होगा फायदा

लाखों युनिट किया रक्तदान
संत निरंकारी मंडल दिल्ली के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। वर्ष १९८६ से आरंभ होकर संत निरंकारी मिशन आज तक ५५०७ रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है। जिनमें ९५२५०२ यूनिट रक्तदान किया गया है वर्ष २०१७ १८ में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ५१४ रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं जिनमें ८३३४१ यूनिट रक्तदान किया गया है। शिविर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस वर्ष भी संत निरंकारी मंडल के आदेशानुसार पूरे देश में ८२ स्थानों पर २४ अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। माधवनगर में सुबह ९ बजे से ११ बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन माधव नगर कटनी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें १५० युवाओं एवं १५० महिला व युवतियों ने रक्तदान किया।