25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेली भाभी को देखकर फिसल गया देवर; नीयत हारा और कर डाला रेप, चीखती पीड़िता का वीडियो भी बनाया

UP Crime: घर में भाभी को अकेला देख देवर ने उनका रेप कर डाला। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाया। मामले की जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
kaushambi

कौशांबी में देवर ने किया भाभी से रेप। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक देवर ने अपनी भाभी का रेप कर दिया। कोखराज के एक गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है। जहां घर में भाभी को अकेला देखकर ममेरा देवर नीयत हार बैठा और उसने भाभी का रेप कर डाला।

पीड़िता का रिकॉर्ड किया गया वीडियो

इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया। इस बात की जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति को दी तो आरोपी के साथियों ने उसे फोन पर धमकाया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता को दी गई जान से मारने की धमकी

मामले के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन पीड़िता के पति के मामा का लड़का सचिन (निवासी पवइया, करारी) उनके घर आया था। सचिन पर आरोप है कि इस दौरान घर में भाभी को अकेला देखकर उनका रेप सचिन ने किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला के पति ने मामले की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद विवाहिता को फोन कराकर धमकी दी गई। आरोपी सचिन ने अपने साथी तेजा और शिवबोध से पीड़िता को धमकी दिलवाई। लगातार दोनों फोन पर पीड़िता को धमकी दे रहे थे। मामले की जांच नामजद तहरीर मिलने पर कोखराज थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी के साथ शिवबोध और तेजा के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का मामले को लेकर कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक विवाहिता से रेप का वीडियो भी बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग