
धान खरीदी केंद्रों में 50 करोड़ का घोटाला (photo source- Patrika)
Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के शासन ने कबीरधाम जिले के किसानों ने 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है जो बीते वर्ष के लक्ष्य से 13 लाख क्विंटल अधिक है। धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ है जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।
इस वर्ष धान बिक्री के लिए जिले के 1 लाख 24 हजार 787 किसानों ने 1 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर धान रकबा का पंजीयन कराया है। वहीं 9 जनवरी 2025 तक 99 हजार 588 किसानों द्वारा 49 लाख 37 हजार 310 क्विंटल धान की बिक्री कर चुकी है। इसमें 12 लाख 81 हजार 626 क्विंटल मोटा धान, 18 लाख 81 हजार 520 क्विंटल पतला और 17 लाख 76 हजार 759 क्विंटल सरना धान शामिल हैं।
फिलहाल उपार्जन केंद्रों में कुल 27 लाख 37 हजार क्विंटल से अधिक मात्रा में धान जाम है। राइस मिलर्स द्वारा धान का उठाव और परिवहन किया जा रहा है लेकिन आवक की मात्रा से कम। इसके कारण उपार्जन में बफर लिमिट से कम धान नहीं हो पा रहा है।
9 जनवरी को जिले के 108 उपार्जन केंद्रों में 2533 किसानों द्वारा एक लाख 37 हजार 38 क्विंटल धान की बिक्री किया गया। इसके विपरित राइस मिलर्स को 71 हजार 814 क्विंटल धारी जारी किया गया। वहीं विपणन विभाग को संग्रहण केंद्र के लिए 26 हजार 218 क्विंटल धान प्रदान किया गया। वहीं अब तक मिलर्स को 12 लाख 50 हजार 189 क्विंटल और विपणन को 9 लाख 49 हजार 919 क्विंटल धान प्रदान किया जा चुका है।
बीते खरीफ सीजन 2023-24 में जिले के कुल 1 लाख 22 हजार 552 किसानों का रकबा 1 लाख 22 हजार 386.38 हेक्टेयर का पंजीयन कराया था। इसमें से 3 फरवरी 2024 तक कुल एक लाख 10 हजार 625 किसानों द्वारा कुल 60 लाख 9 हजार 918 क्विंटल धान बिक्री किया गया था।
Published on:
10 Jan 2025 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
