
CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले को मिनी शिमला कहे जाने वाले चिल्फीघाटी में ठंड शबाब पर है। यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके कारण ही ओस जमने लगा है।
घाटी क्षेत्र के पैरावट, फूल, पत्तों पर रातभर ओस का पानी रहता है। भोर सुबह 3 से 5 बजे के बीच न्यूनतम तापमान होते ही यह ओस जम जाती है। बर्फ की सफेद चादर के रुप में दिखाई देने लगे हैं।
CG News: वहीं सुबह 6 बजे के बाद करीब 8 बजे तक कोहरा छाने लगता है। पूरा वनांचल कोहरे के आगोश में समा जाता है। इसके चलते वनांचल में लोगों की दिनचर्या सुबह 8 बजे के बाद ही शुरु हो रही है। सुबह और शाम-रात को अलाव का सहारा लिया जा रहा है। ठंड के साथ ही चिल्फी में पर्यटकों की संया बढ़ती जा रही है। 14 दिसंबर को चिल्फी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। संभव है आने वाले कुछ दिनों तक यह ठंड बरकरार रहेगी।
यही स्थिति पंडरिया ब्लॉक के दूरस्त वनांचल क्षेत्रों की है। वहां पर भी अधिक ठंड है। वैसे शहरी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आयी है। कवर्धा शहर में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते दो दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुख्य रुप से जिले के वनांचल व पहाड़ी क्षेत्रों में तो तापमान में गिरावट आते ही ओस जमने लगे हैं। जंगल में सुबह कोहरा ही कोहरा छाया रहता है।
Published on:
15 Dec 2024 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
