1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कांग्रेस अध्यक्ष, परिजनों ने जमकर पीटा, देखें Video
Play video

विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कांग्रेस अध्यक्ष, परिजनों ने जमकर पीटा, देखें Video

CG News: कांग्रेस अध्यक्ष राम चरण पटेल को एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद बुरी तरह पीटा गया।
Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस के लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राम चरण पटेल को एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद बुरी तरह पीटा गया। यह घटना लोहारा के पटेल मोहल्ला की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के परिजनों ने ब्लॉक अध्यक्ष को रंगे हाथों पकड़कर लात-घूसों से जमकर पिटाई की। मामला तूल पकड़ने के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिससे कांग्रेस की छवि को गहरा धक्का पहुंचा।

वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है। जो उन्हें गंदी- गंदी गलियां देते हुए, मारने के लिए लोगों को उकसा रही है। जिसके बाद एक युवक मोटे डंडे से उनकी पिटाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण पटेल असहाय अवस्था में मार खा रहे हैं। वहीं मारते हुए परिजन उन्हें थाने ले जाकर जेल भेजने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे है।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़