
CG Accident
CG Accident: शनिवार की रात में सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। रात करीब सवा 11 बजे कवर्धा के सब्जी मंडी के सामने ही एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे।
वहीं सामने से एक बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार हेमदास गोप (54), निवासी कवर्धा सड़क पर गिर गया, जिसे पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने रौंद दिया और फरार हो गया।
इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। वहीं, उसके पुत्र सुमित दास को मामूली चोट आई, जबकि साथ में बैठे कुलदीप सिंह का हाथ फैक्चर हो गया। फिलहाल कवर्धा कोतवाली पुलिस टीम जांच में जुटी है।
Updated on:
25 Nov 2024, 11:34 AM IST
Published on:
25 Nov 2024, 11:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.