
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस्तर और बेमेतरा में सड़क दुर्घटना में कुल पांच युवकों की मौत हो गई। बस्तर में कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर में स्कूटी में सवार 2 युवकों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई। वहीं स्कूटी सवार एक अन्य युवक घायल है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, डोंगरीगुड़ा सेमरा के रहने वाले 3 युवक स्कूटी में सवार होकर नगरनार की तरफ जा रहे थे। वहीं नगरनार मुख्यालय में चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार से इनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सारे युवक काफी दूर तक फेंका गए। वहीं हादसे के बाद 2 युवकों को गंभीर चोट आने की वजह से उनकी ऑन स्पॉट डेथ हो गई।
एक अन्य युवक घायल है। साथ ही कार चालक ठीक है। हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इस बात की खबर पुलिस को की गई। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। वहीं घायल समेत दोनों मृतकों के शवों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
CG Road Accident: वहीं बेमेतरा में दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के भेड़नी सांवतपुर के रास में ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। फिलहाल अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। इस हादसे में दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को रायपुर रिफर किया गया है।
Updated on:
2 Nov 2024, 12:58 PM IST
Published on:
2 Nov 2024, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.