13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में 3 साल के बच्चे की हत्या, नाबालिग ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट… झाड़ियों में मिली लाश

Murder Case: राजधानी के विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur Murder Case

Raipur Murder Case: रायपुर विधानसभा इलाके में एक तीन साल के बालक की हत्या हो गई। बालक की हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छुपा दिया था। देर रात शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। विधानसभा पुलिस अपचारी बालक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। नाबालिग से भी पूछताछ की, तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। बच्चे के नहीं मिलने से परेशान होकर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी। इस बीच रात करीब 11.30 बजे बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े: Balod Murder Case: सिरफिरे आशिक ने बेरहमी से की प्रेमिका की हत्या, थाने में आकर खुद किया सरेंडर, उम्रकैद की सजा

गला दबाकर हत्या, नाबालिग से हो रही पूछताछ

प्राथमिक जांच में बालक की हत्या गला दबाकर करने का पता चला है। मामले में पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। मर्डर किस वजह से किया है, इसका पता नहीं (Raipur Murder Case) चल पाया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग