17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर! 220 युवाओं को करा रहे नीट सहित इन परीक्षाओं की तैयारी, जानें…

NEET Exam Caoching Center in CG: कवर्धा जिले में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 19 May 2025, 12:16 PM IST

छत्तीसगढ़ में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर! 220 युवाओं को करा रहे नीट सहित इन परीक्षाओं की तैयारी, जानें...

NEET Exam Caoching Center in CG: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु संसाधनों की कमी व परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह पीछे रह जाते हैं उनके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

पंडरिया में संचालित लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में आईआईटी, जेईई, नीट और सीजी पीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग शुरू हो गई है। इसमें लगभग 60 से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है।

यह भी पढ़ें: NEET Exam 2025: जिले के चार केंद्रों में 4 मई से होगी नीट परीक्षा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

NEET Exam Caoching Center in CG: 60 से अधिक युवाओं को नीट कोचिंग

इस प्रकार विधानसभा के लगभग 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को यहां सर्वसुविधाओं के साथ नि:शुल्क कोचिंग का लाभ उनके घर व गांव के आसपास ही मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ हो रहा है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन युवाओंपर ही हमारे देश व प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव टिकी हुई है इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सभी का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। लक्ष्य नि: शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना का हमारा मुय उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

वहीं संसाधनों की कमी होने की वजह से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सके। संसाधनों की कमी की वजह से कोई भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा।