दरअसल 24 जून को पिपरिया थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकचौरी खार में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर सूचना तस्दीक के लिए थाना पिपरिया व साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पार्टी को देखकर जुआड़ियों ने खेत-खार का फायदा उठाकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।