
Dead body of Baiga woman found in Kawardha: कवर्धा पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करपीगोडान के पास बुधवार की शाम को हाफ नदी में एक महिला का शव देखा गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची और पंचनामा बनाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान रमौतीन पति पंडरू बैगा(55) ग्राम पंचायत लिम्हईपुर के बैगा टोला के रूप में हुई है। बुधवार को करपी गोडान के पास हाफ नदी में उसकी लाश पाई गई। मामले में हत्या की आशंका है क्योंकि महिला के हाथ को गमछे में बांधा गया था जिसमें पत्थर भी था। मतलब साफ है कि महिला को जीवित या फिर हत्या कर उसे नदी में फेंका गया होगा। फिलहाल पंडरिया पुलिस टीम जांच में जुट चुकी है। वहीं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है ताकि स्पष्ट हो सके कि मौत कैसे हुई।
Published on:
01 Mar 2024 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
