26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder case: पति ने गुस्से में खोया आपा, सब्बल से सिर पर वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Murder case: पारिवारिक विवाद के चलते पति ने सब्बल से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
less than 1 minute read
Google source verification
पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की कर दी हत्या (photo source- Patrika)

पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की कर दी हत्या (photo source- Patrika)

Murder case: कवर्धा जिले के ग्राम सोढा में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां परिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना आज 22 अक्टूबर की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम अश्वनी बाई गेंड्रे (45 वर्ष) है। हत्या का आरोप उसके पति परशुराम गेंड्रे पर है।

Murder case: बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर सब्बल से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।