
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम में नमी देखी जा रही थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर अचानक इसमें बदलाव देखा जा रहा है। आसमान के साफ होने से तापमान भी बढ़ने लगा है। बारिश के बीच गर्मी का अहसास होने लगा है। शनिवार तक मौसम में काफी नरमी दिखाई दे रही थी।
शाम तक भी तेज बारिश हुई थी। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। कूलर, एसी छोड़िए पंखे की हवा ठंड़ी लग रही थी। लेकिन रविवार को इसके ठीक उलट मौसम देखने को मिला। मौसम खुलने से तापमान उतनी ही तेजी से बढ़ा है। 24 घंटे के भीतर ही गर्मी का अहसास होने लगा।
हालांकि ये कितने समय तक रहेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है। मौसम का मिजाज नरम-गरम बना रहने वाला है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है।
Updated on:
05 May 2025 10:10 am
Published on:
05 May 2025 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
