3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़की पत्नी, गुस्से में किया बड़ा कांड, महिला की मौत

Crime News: पत्नी ने अपने पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, तो वह गुस्से से बेकाबू हो गई। आवेश में आकर उसने पड़ोसन पर डंडे से हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

2 min read
Google source verification
पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन (फोटो सोर्स- iStock)

पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन (फोटो सोर्स- iStock)

CG Crime News: कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सतर्कता और तेजी से की गई जांच के चलते मामले का जल्द खुलासा हो सका।

सोनकली बैगा (22) पति जेठूराम बैगा निवासी ग्राम रोकनी की 27 अप्रैल 2026 को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। प्रारंभ में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना कवर्धा में सूचना दर्ज की गई, जिसके बाद घटना स्थल थाना कुकदूर क्षेत्र में होने के कारण मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन

जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतिका का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। 21 अप्रैल 2026 को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के दौरान आरोपी मंदाकिनी बैगा ने गुस्से में आकर बांस के डंडे से सोनकली बैगा पर हमला कर दिया। इस मारपीट में उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं। घायल अवस्था में वह अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संग्राम सिंह सहित थाना कवर्धा व कुकदूर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

टीआई ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़, Video वायरल होते ही मचा हड़कंप, देखें- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो सामने आया है। बोराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना प्रभारी (टीआई) ने एक व्यापारी के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि बीच बाजार उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा… पूरी खबर पढ़े