19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉग का मुखौटा पहनाकर पहुंचा युवक, जनसुनवाई में अनोखा प्रदर्शन

जनसुनवाई में अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को एक ऐसा अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर एक युवक को डॉग का मुखौटा पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचे। युवक कुत्ते की तरह गर्दन हिलाते हुए भौंक रहा था, जबकि नेता प्रतिपक्ष उसकी ओर से अधिकारियों के सामने समस्या रख रहे थे। प्रदर्शन के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभागृह में मौजूद अधिकारी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
less than 1 minute read
Google source verification
नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने एडीएम काशीराम बड़ोले को ज्ञापन दिया

- नेता प्रतिपक्ष ने कुत्ते की तरह भौंकते युवक की ओर से अफसरों को सुनाई समस्या

नेता प्रतिपक्ष राठौर ने एडीएम काशीराम बड़ोले और नगर निगम के संजय शुक्ला के सामने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम में कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर करीब 40 लाख रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। राठौर ने बताया कि ठेकेदार से मिलीभगत कर लाखों रुपए की राशि निकाल ली गई, लेकिन शहर में आवारा कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई। इसी का नतीजा है कि शहर में लगातार डॉग बाइट के मामले बढ़ रहे हैं। निगम कुत्तों के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रही है।