
Unique Protest Khandwa (खंडवा में अनोखा प्रदर्शन Photo Source- Input)
Khandwa News : इन दिनों मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में आवारा कुत्तों की तेजी से बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं ने शहरवासियों को दहशत में डाल दिया है। हालात ये हैं कि, यहां रोजाना दर्जनों लोग इन आवारा कुत्तों के काटे जाने का शिकार हो रहे हैं। इनमें अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने वालों की संख्या में तेजी आई है। इस गंभीर मसले को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।
दरअसल, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर अपने साथ एक शख्स को कुत्ते का मुखौटा पहनाकर जनसुनवाई में लेरक पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और निगम द्वारा कराए जा रहे बधियाकरण कार्य में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर विभाग के दोषी अशरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने एडीएम के.आर बड़ोले और नगर निगम के अधिकारी संजय शुक्ला को शिकायती आवदेन दिया है। राठौर ने आरोप लगाया कि, कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर लाखों रुपए की राशि निकाल ली गई, लेकिन जमीन पर इसकी हकीकत साफ तौर पर दिखाई दे रही है। बधियाकरण कार्य सही तरीके से नहीं होने के कारण शहर में कुत्तों की आबादी घटने की बजाए तेजी से बढ़ गई है। इससे डॉग बाइट के मामले भी भी बढ़ गए।
आपको बता दें कि, शहरी इलाकों में आए दिन लोगों पर आवारा कुत्तों के हमले हो रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले चार वर्षों में करीब 13 हजार 400 लोगों को कुत्तों ने काटा है। राठौर ने बधियाकरण कार्य की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
Updated on:
19 Aug 2026 10:24 am
Published on:
19 Aug 2026 10:02 am
