9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव के रण में कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में एक भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं, कांग्रेस को पढ़ाते हैं राष्ट्रवाद

कमलनाथ ने खंडवा के पंधाना में चुनावी सभा की। यहां उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification
News

उपचुनाव के रण में कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में एक भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं, कांग्रेस को पढ़ाते हैं राष्ट्रवाद

खंडवा. मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी बिसात बिछ चुकी है। अपने भाषणों में नेता प्रतिद्वंदी दल पर जुबानी वार करने लगे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने खंडवा के पंधाना में चुनावी सभा की। यहां उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।


कमलनाथ ने जनसभा के दौरान मंच से कहा कि, शिवराज एक्टर और मोदी जैसा डायरेक्टर कभी नहीं देखा। देश और प्रदेश उनकी कलाकारियों से थक गया है। 15 लाख किसान की इनकम डबल न हुई, तो 2019 के चुनाव में राष्ट्रवाद की बात की। उन्होंने कहा कि, भाजपा में एक नाम बताइये, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो, कमाल ये है कि, ये राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने चले हैं।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में शिवराज का वार : 'बहन के बालों से चश्मा निकालना अपराध है क्या? बेटी के अपमान का बदला लेगी जनता'


शिवराज कर चुके हैं 22 हजार घोषणाएं- शिवराज

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीएम अबतक 22 हजार से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, आपकी कलाकारी से प्रदेश थक चुका है, अब आपकी कुर्सी जाने वाली है। इससे पहले जनता से माफी मांग लीजिए। ये मध्य प्रदेश की जनता है, माफ कर देगी। मुझसे 15 महीने का हिसाब मांग रहे थे। साढ़े 11 महीने में मेरी सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ। सामूहिक विवाह, पेंशन की राशि बढ़ाई।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में शिवराज का बंगाली कार्ड, बोले- 'हर हिंदू को शरण देगी हिंदुस्तान की पवित्र धरती'


प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, तो बेरोजगारी दूर होगी

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। नौजवानों का भविष्य नहीं सुधरेगा, तो कैसे मध्यप्रदेश बनेगा। प्रदेश पांच राज्यों की सीमा से घिरा है। हर कोई उद्योगपति यहां निवेश करना चाहता है, लेकिन मध्यप्रदेश की पहचान नहीं है, इसलिए यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता। हमारी सरकार ने प्लानिंग की और मिलावट, माफिया को खत्म कर प्रदेश को पहचान दिलाने का काम भी किया। बता दें कि, पंधाना में जनसभा के दौरान कमलनाथ ने मंच पर करीब 40 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं कांग्रेस में शामिल किया।

उपचुनाव में शिवराज का बंगाली कार्ड, देखें Video