3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में धुल गई सड़कों की मरम्मत, गिट्टियों पर फिसल रही शहर की रफ्तार

खंडवा में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल बारिश शुरु होते ही खुल गई। 25 दिन पहले सड़कों का पेचवर्क किया गया था। बारिश में डामर की परत बहने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Aug 03, 2026

roads in rain

खंडवा : मां नवचंडी मार्ग पर बारिश में धुल गया मरम्मत का कार्य।

खंडवा में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल बारिश शुरु होते ही खुल गई। 25 दिन पहले सड़कों का पेचवर्क किया गया था। बारिश में डामर की परत बहने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

बारिश में बहा सड़कों का पेचवर्क, जनता परेशान

शहर में बारिश ने सड़कों की मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। महज 20 से 25 दिन पहले पीडब्ल्यूडी और नगर निगम द्वारा जिन मार्गों पर पेचवर्क और डामरीकरण कराया गया था। वहां पहली ही अच्छी बारिश के बाद डामर की परत बह गई। और गिट्टियां सड़कों पर बिखर गईं। कई स्थानों पर फिर से गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। नगर

निगम ने मरम्मत के लिए 7.50 करोड़ का दिया है ठेका

नगर निगम ने मुख्य मार्गों की मरम्मत के लिए 7.50 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। इसी तरह इंदौर रोड को पीडब्ल्यूडी ने बीते माह ही मरम्मत कराया कराया था। लेकिन बारिश के शुरुआती समय ही कार्यों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि यदि मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ हुआ होता तो पहली ही बारिश में सड़कें इस तरह नहीं उखड़तीं।

पड़ावा-इंदौर : रोड पर बढ़ी परेशानी, कई जगहों पर बने गड्ढे

शहर में जिला अस्पताल के पास पड़ावा से इंदौर नाका तक सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां अस्पताल, अनाज मंडी और कई कॉलोनियों के लोगों के साथ इंदौर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रहती है। बारिश के बाद सड़क की हालत खराब होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ये मार्ग पीडब्ल्यूडी का है।

मां नवचंडी : मांगलिक भवन से मंदिर के सामने तक डामर गायब

मांगलिक भवन से मंदिर के सामने तक करीब 100 मीटर हिस्से में सड़क पर डामर की परत जगह-जगह पूरी तरह उखड़ गई है। गिट्टियां बह जाने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। देर रात तक व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क फिर से खराब हो गई। इस मार्ग को निगम ने मरम्मत कराया था।

पद्मकुंड मार्ग : कुंड पहुंच मार्ग पर बिखरी गिट्टियां, बढ़ी फिसलन

करीब 20 दिन पहले हुए डामरीकरण के बाद पद्मकुंड पंप के सामने सड़कउखड़ना शुरू हो गई है। सड़क पर फैली गिट्टियों से फिसलन बढ़ गई है और बीते तीन दिनों में कई बाइक सवार दुर्घटना से बाल-बाल बचे। इस मार्ग से श्रद्धालुओं और आसपास की कॉलोनियों के लोगों का लगातार आवागमन रहता है। लेकिन खराब सड़क के कारण आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। निगम ने 25 दिन मरम्मत कराई कराया था।

इनका कहना : राधेश्याम उपाध्याय, ईई, निगम

बारिश के दौरान जिन स्थानों पर सड़कें उखडऩा शुरु हो गई हैं। वहां दोबारा मरम्मत कार्य जल्द कराया जाएगा। पंद्रह अगस्त से पहले मुख्य मार्गों का सुधार कराएंगे।