3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री दादाजी धाम खंडवा… किसी ने दादाजी महाराज से नौकरी, तो किसी ने शराब की लत छुड़ाने के लिए लगाई अर्जी

गुरु पूर्णिमा पर श्री दादाजी दरबार में आया 35.78 लाख का दान -दानपेटियों से निकले 18.85 लाख, 16.93 लाख की रसीद कटी
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 02, 2026

Shri Dadaji Dham

खंडवा. दान पेटियों से निकले दान की गिनती करते सेवादार।

श्री दादाजी धाम में गुरु पूर्णिमा पर सिर्फ आस्था ही नहीं उमड़ी, दादाजी भक्तों ने जी भरकर दान भी किया। गुरु पूर्णिमा के तीसरे दिन खोली गई मंदिर की दान पेटियों से खूब दान निकला। यहां सालभर में दानपेटियों सहित पर्व के तीन दिन नकद रसीद कटाकर कुल 35.78 लाख 752 रुपए का दान आया है। साथ ही लोगों ने मन्नत के लिए अर्जियां भी लगाई।

कुल 37 पेटियों से निकली दानराशि

शुक्रवार शाम को श्री दादाजी धाम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में दान पेटियां खोली गई। इसमें मंदिर में लगी 15 रेग्युलर पेटियां और पर्व के दौरान लगाई गई 22 अतिरिक्त पेटियों के दान की गिनती हुई। 37 दान पेटियों से कुल 1885752 रुपए नकदी मिले। इसमें सर्वाधिक 10 रुपए के नोट शामिल रहे। साथ ही पर्व के दौरान लोगों ने 16.93 लाख रुपए की रसीद भी कटाई।

ऑनलाइन दान का स्टेटमेंट बाकी

श्री दादाजी धूनीवाला पब्लिक आश्रम ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी सुभाष नागोरी ने बताया कि ऑनलाइन दान का स्टेटमेंट बैंक से लिया जाना बाकी है। सोमवार को स्टेटमेंट आने के बाद कुल दान की गणना हो पाएगी। अनुमान है कि ऑनलाइन के माध्यम से भी करीब 10 से 15 लाख रुपए का दान मिल सकता है। दान पेटियों से निकले दान की गिनती में 30 सेवादारों को करीब 6 घंटे का समय लगा।

दादाजी… सीए की इंटर्नशीप अच्छी जगह दिलवा दो

दान पेटियों में से दान की राशि के साथ ही कुछ अर्जियां भी मिली है। भक्तों ने अपनी-अपनी मनोकामना पूरी करने दादाजी महाराज से प्रार्थना की है। एक अर्जी में लिखा है कि दादाजी महाराज सीए परीक्षा में पास कराकर अच्छी जगह इंटर्नशीप दिलवा दो। एक अर्जी में भक्त ने अपनी शराब की लत छुड़ाने की प्रार्थना की है। एक अर्जी में लिखा है कि दादाजी महाराज मेरी गलत संगत छुड़वा दो, जिसके कारण घर में कलह हो रही है, गलत संगत छुटने से घर में सुख-शांति रहेगी। दानपेटी से चांदी के दो छोटे निशान लगभग 5 ग्राम के भी मिले है।