4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी दंगल में 5499 से अभ्यर्थियों की किस्मत का फैसला करेेंगे 4 लाख मतदाता

खरगोन सहित भीकनगांव, कसरावद और गोगावां ब्लॉक में शुक्रवार को होगा मतदान

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Amit Onker

Jul 08, 2022

mp panchayat chunav 2022

मतदान दल रवाना होने से पूर्व तैयारी करते हुए।

खरगोन. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को जिले की चार जनपद गोगांवा, कसरावद, भीकनगांव व खरगोन में होगा। यहां पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के कुल 5944 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला चार लाख से अधिक मतदाता करेंगे। चुनाव के इस दंगल में सूरमाओं के बीच जंग रहेगी। खासकर जिपं के 11 सीटों के लिए निर्णायक फैसला मतदाता अपने वोट से करेंगे।
उल्लेखनीय है जिला पंचायत की 26 सीटों मे पहले और दूसरे चरण के लिए 15 सीटों पर मतदान हो चुका है, तो वहीं अंतिम चरण में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए चार जनपदों में 867 केंद्र बनाए गए हैं। जिसके लिए गुरुवार को मतदान सामग्री का वितरण हुआ। खरगोन जनपद के लिए मतदान सामग्री पीजी कॉलेज परिसर में दी गई। दोपहर 12.30 बजे तक सभी दल रवाना हो।
पंच और सरपंच के दावेदारों की संख्या अधिक: अंतिम चरण में ग्राम पंचायत की 227, जनपद के 86 और जिला पंचायत के 11 वार्डो के लिए मतदान होगा। चार जनपदों में पंच पद के 4825, सरपंच के 837, जनपद सदस्य के 282 कुल 5944 अभ्यर्थियों के लिए वोटिंग होगी।


खरगोन की एक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
खरगोन में जिपं की एक और दो सीट आती हैं। इसमें एक नंबर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जिसमें पाटीदार समाज के ही तीन लोग चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से बद्रीप्रसाद पाटीदार के सामने कांग्रेस रेवाराम पाटीदार है। तो वहीं पूर्व विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने यहां से अपने समर्थक संतोष पाटीदार को फॉर्म भरवाया है। इसी तरह दो नंबर सीट अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से इस पर भाजपा से गिरजा नारायण और कांग्रेस से किरण लखनलाल मैदान में है।


जिपं की अन्य सीटों पर इनके बीच मुकाबला
गोगावां- 3 नंबर सीट- सुनील यादव दयालपुरा बीजेपी,रामनारायण-औंकार कांग्रेस तथा 4 नंबर सीट-बापूसिंह परिहार नागझिरी बीजेपी, साईदास- रामचंद कांग्रेस
भीकनगांव-21 नंबर वंदना यशवंत यादव बीजेपी, संगीता पति संजय पटेल कांग्रेस,
22 नंबर पूनम शेरू जमरे बीजेपी, रविंद्र पिता रूपसिंह कांग्रेस, 23 नंबर भुक्कान सिंह बारिया भाजपा, तिलोक पिता भागचंद कांग्रेस
कसरावद-17 नंबर अनुबाई भारतसिंह बीजेपी, उषाबाई पति कैलाशसिंह दरबार कांग्रेस, 18 नंबर रमकीबाई भीमसिंह भाजपा, रीनाबाई पति भुवानसिंह कांग्रेस, 19 नंबर गणेश यादव भाजपा, रमेश पिता शोभाराम यादव कांग्रेस और 20 नंबर सीट पर दशरथसिंह पटेल भाजपा और जितेंद्र पिता भगवान पटेल कांग्रेस के बीच टक्कर।
इधर...मतदान केंद्र के एक कक्ष में गिरा प्लॉस्टर
तीसरे चरण में मतदान के एक दिन पूर्व गुरुवार को कसरावद तहसील के ओझरा में बनाए गए मतदान केंद्र 189 के एक कक्ष में छत से प्लॉस्टर अचानक उखड़ कर जमीन पर गिर गया। इस घटना के चलते कमरे में मलबे का ढेर लग गया। अगर यही घटना शुक्रवार को मतदान के समय होती, तो मतदाल दल और नागरिक चोटिल हो सकते थे। वहीं कसरावद एसडीएम संघप्रिय का कहना है कि जिस कक्ष में प्लॉस्टर टूटकर गिरा है, वहां वोटिंग नहीं होगी। समीप के तीन कमरों में मतदान किया जाएगा।

Story Loader