प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरगोन में स्थित पेट्रोल पंप संचालक श्याम भंडारी की बेटी इंदौर में रहकर पढ़ती है। साइबर क्राइम के शातिर बदमाशों ने श्याम भंडारी को फोन किया, जिसमें उन्हें बताया कि उनकी बेटी और उसके दो सहलियां गंभीर मामले में फंस गई है। उसे और उसकी सहेलियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पंप संचालक से पैसों की डिमांड कर दी। बताया जा रहा है कि करीब ढाई घंटे तक पेट्रोल पंप संचालक और उसकी पत्नी ममता आरोपियों से व्हाट्सएप कॉल पर बात की थी। लेकिन, इस दौरान वो वॉइस क्लोन की शातिर चाल को भांप नहीं पाए।