शहर के खजराना थाना इलाके में स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों के पास एक अज्ञात फोन आया, जिसमें अज्ञात कॉलर ने एनएसई कर्मचारियों को बिल्डिंग समेत बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। आनन फानन में एनएसई प्रबंधन की ओर से खजराना पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत में कंपनी प्रबंधन द्वारा पुलिस को पूरी धमकी से अवगत कराया।