
बड़ा हादसा : पुल से नदी में गिरी यात्री बस, 2 यात्रियों की मौत, 40 घायल, वीडियो कर देगा हैरान
खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार शाम स्टेट हाईवे क्रमांक 27 पर एक यात्री बस पुल से नदी में जारी। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई है। जबकि, 40 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 20 यात्रियों को गंभीर चौटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि, ये बस हादसा सनावद और धनगांव के बीच हुआ है। हादसे के समय बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। 20 से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। उनको 10 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा इंदौर-इच्छापुर मार्ग के ग्राम धनगांव में स्थित एक पुलिया पर हुआ है। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही की नदी में पानी कम था। इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया। ग्रामीणों ने यात्रियों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। सामने आए वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह नदी में गिरी बस से लोग बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।
10 एंबुलेंसों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
जानकारी के अनुसार, नदी से पुल की ऊंचाई करीब 10 फीट है। बस ड्राइवर ने सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के लिए रास्ता दिया, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत भी हो गई है। बाकि, सवारों को भी चौटें आईं हैं। इनमें 20 से अदिक की हालत गंभीर है। गनीमत रही कि, घटना के बाद मौके पर 10 से अधिक एम्बुलेंस पहुंच गईं, जिनकी मदद से तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सका। बता दें कि, घायलों को जिला अस्पताल के साथ साथ सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने की हादसे में दो यात्रियों की मौत की पुष्टि
वहीं, हादसे की जानकारी लगते ही एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके का मुआयना करने के बाद एसपी विवेक सिंह ने भी हादसे में दो यात्रियों की मौत की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुई ये बस खंडवा से यात्रियों को लेकर इंदौर के लिए रवाना हुई थी।
Published on:
13 Sept 2022 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
