6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब जंजीरों में जकड़े युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, जड़े हुए थे 5 ताले, देखने वालों की लगी भीड़, VIDEO

-युवक जंजीरों से जकड़कर जिला अस्पताल लाए परिजन-जंजीरों में जड़े हुए थे चार ताले-बीते तीन दिनों से युवक इसी अवस्था में बंधा है-युवक को देखने अस्पताल में लगी भीड़-परिजन बोले- गांव वालों से मारपीट करता है युवक-एक पुलिस कर्मी ने युवक को बांधकर रखने का सुझाव दिया-साईंखेड़ा थाना इलाके का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Sep 2022, 7:16 PM IST

News

जब जंजीरों में जकड़े युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, जड़े हुए थे 5 ताले, देखने वालों की लगी भीड़, VIDEO

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए, जब यहां एक परिवार अपने ही घर के सदस्य को जंजीरों और रस्सियों से जकड़कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। युवक को रस्सी और जंजीर से कितनी मजबूती से बांधा गया होगा, कि उसपर एक दो नहीं बल्कि पांच ताले भी जड़े हुए थे। जिस किसी ने भी युवक को इस तरह रस्सी और जंजीर में जकड़ा देखा वो हैरान रह गया। देखते ही देखते युवके के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हर किसी की जुबान पर यहीं अल्फाज थे कि, आखिर माजरा क्या है ?


हैरानी इस बात की भी है कि, जिला अस्पताल में इस तरह से लाया गया शख्स कोई मरीज भी नहीं था। युवक के परिजन का कहना है कि, उसके हाथ कोल दिये जाएं तो वो परिवार के साथ साथ गांव वालों के साथ मारपीट करता है। यही कारण है कि, घर के लोग उसे दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, जंजीरों में जकड़ा हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि, युवक बैतूल के साईंखेड़ा इलाके का निवासी है। उसने पूरे गांव मे आतंक मचा रखा है। परिवार के लोगों से लेकर गांव के किसी भी व्यक्ति से अभद्रता और मारपीट करना उसका रोजमर्रा का काम है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी, प्रेमिका के पति का किया अपहरण


हर किसी पर हमला कर देता है शख्स, लोगों के लिए खतरा- परिजन

ये जानकारी भी सामने आई है कि, युवक के परिजन ने ही तीन दिन पहले साईंखेड़ा थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में परिजन का कहना था कि, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण वो किसी पर भी हमला कर देता है। लोगों के लिए ये किसी भी बड़े खतरे का सबब बन सकता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस के एक सिपाही ने युवक के घर जाकर उसे रस्सियों से बांध दिया और परिजन से उसे अस्पताल ले जाने को कहा। हालांकि, परिजन ने एक कदम आगे जाकर युवक को जंजीरों में जकड़कर ताले लगा दिए। बताया जा रहा है कि, बीते तीन दिनों से युवक इसी तरह जजीरों में जकड़ा हुआ है। हालांकि, जिला अस्पताल में कोई मनोचिकित्सक न मिलने के कारण परिजन को युवक को लेकर बिना दिखाए ही वापस लौटना पड़ा।