
मध्य प्रदेश के एक और बांध में शुरु हुआ रिसाव, 7 गांवों पर मंडराया संकट, मौके पर पहुंचा भारी प्रशानिक अमला
खंडवा. मध्य प्रदेश में हालही में कारम डेम टूटने और मोरटक्का पुल के छतिग्स्त होने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि, प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित अर्दला बांध में भी रिसाव की जानकारी प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि, बीते दो दिनों से खंडवा में लगातार जारी भारी बारिश के चलते आबना नदी पर बना अर्दला बांध ओवरफ्लो हो गया है, जिसके चलते डैम में करीब 5 अलग अलग जगहों से पानी का रिसाव शुरु हो गया। मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी तो मानों संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। मिट्टी की बंधान में रिसाव की खबर मिलते ही सोमवार रात से ही मौके पर कलेक्टर, जल संसाधन और राजस्व विभाग के अफसर पहुंच गए। सभी अफसर ट्रैक्टर पर सवार होकर डैम पहुंचे।
मामले को लेकर जल संसाधन विभाग की ईई मेघा चौरे का कहना है कि, मछली ठेकेदार ने डैम में जालियां लगाई थीं। इस वजह पानी रुक गया और वेस्ट वेयर की तरफ नहीं बढ़ सका। डैम ओवरफ्लो हुआ तो पानी का रिसाव हो गया। जालियां हटाने के बाद वेस्ट वेयर से पानी की निकासी बढ़ी तो आज सुबह तक 5 में से 4 लीकेज बंद हो गए। साथ ही, शेष बचे एक लीकेज का रिसाव भी कम हो गया है। मौके पर जेसीबी और पोकलेन मशीन भेज दी गई है। फिलहाल, रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है।
रात भर मौके पर मौजूद रहे तहसीलदार और पटवारी
इस संबंध में पंधाना एसडीएम कुमार शानू का कहना है कि, राजस्व विभाग के तहसीलदार, पटवारी रातभर गांव अर्दला में मौजूद रहे। मौके से डैम के हालात में वरिष्ठ कार्यालय को सूचना दी गई। फिलहाल, खतरे की कोई बात नहीं है। ओवरफ्लो के कारण जो लीकेज हुए, वो बंद किये जा चुके हैं। बांध की बंधान मिट्टी की है, इसकी रिपेयरिंग की जा रही है। सोमवार रात को कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थितियों का जायजा लिया।
डैम फूटा तो जलमग्न हो जाएंगे ये 7 गांव
डैम से हुए रिसाव को इसलिए भी गंबीर माना जा रहा है क्योंकि, डैम के निचले हिस्से में 7 गांव बसे हुए हैं। अगर यहां कोई भी स्थिति बिगड़ती है तो इन गांवों में त्राहिमाम मच सकता है। अधिकारी इसलिए बी नजर बनाए हुए हैं क्योंकि, छोड़ी भी स्थितियां अनुकूल न लगने पर समय रहते सभी संबंधित गांवों को खाली कराया जा सके। सोमवार रात के समय राजस्व विभाग के अफसरों ने इन गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की और स्थितियों की गंभीरता से अवगत भी कराया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि, अगर कुछ भी स्थितियां बिगड़ती हैं तो जितना जल्दी हो सके गांव खाली करने में सहयोग करें। बता दें कि, डैम के पानी का खतरा जिले के डापक्या, बुलियाखेड़ी, बरखेड़ी, खारवा, गोबरिया, रोशनहार, सोनगिर गांव पर है।
भाजपा नेता ने लिया था अर्दला डैम का ठेका
आपको बता दें कि, पंधाना विधानसभा के अर्दला गांव में आने वाला ये डैम जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आबना नदी पर 2011-12 में जलसंसाधन और सिंचाई विभाग ने 11 करोड़ की लागत से मिट्टी की पाल देकर बांध बनवाया था। डैम की जलभराव क्षमता 3 मिलियन क्यूबिक मीटर है। डैम 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनाया गया है। इस डैम से 600 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाती है, जिसके निर्माण का ठेका भाजपा नेता ने लिया था।
3 साल की बच्ची से हैवानियत, देखें बवाल का वीडियो
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
13 Sep 2022, 5:56 PM IST
Published on:
13 Sep 2022, 5:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़




