31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता से 3.5 करोड़ का ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

  - कार में छिपाकर लेकर जा रहे थे याबा टैबलेट - एसटीएफ ने ईएम बाइपास से किया गिरफ्तार - आरोपियों में 2 मणिपुर व 1 बिहार का है रहने वाला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Feb 2020, 5:53 PM IST

कोलकाता से 3.5  करोड़ का ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता से 3.5 करोड़ का ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार


कोलकाता

एसटीएफ ने सर्वेपार्क थाना इलाके से भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ईएम बाइपास इलाके में अजयनगर क्रॉसिंग के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में तीन लोग सवार थे। कार की तलाशी के दौरान ड्रग्स के पैकेट बरामद किए गए। पैकेट कार के गेट में इस तरह से छिपाकर रखे गए थे कि उस पर किसी की नजर न पड़े। लेकिन एसटीएफ ने पैकेट बरामद कर लिए। पैकेटों का वजन 13.534 किलो है। पैकेट से 1 लाख 18 हजार पीस याबा टैबलेट जब्त किए गए।

एसटीएफ के मुताबिक जब्त याबा टैबलेट की कीमत भारतीय बाजार में करीब 3.5 करोड़ रुपए है। पुलिस कार में सवार तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। आरोपियों के नाम मोहम्मद आमिर खान (30), मोहम्मद नाजिर हुसैन (32) व जगेश्वर महतो उर्फअरुण कुमार (35) है। कार मोहम्मद नाजिर चला रहा था। थाने में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद आमिर और मोहम्मद नाजिर दोनों मणिपुर के रहने वाले हैं जबकि तीसरा आरोपी जगेश्वर महतो उर्फ अरुण मोतिहारी बिहार का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल