14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के हुड़दंग में 428 जने गिरफ्तार

  - 67 लीटर शराब जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
होली के हुड़दंग में 428  जने गिरफ्तार

होली के हुड़दंग में 428 जने गिरफ्तार

कोलकाता

होली के दिन महानगर से कानून व्यवस्था को चुनौती देने के आरोप में 428 जने को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर ट्रैफिक नियम तोडऩे, शराब पीकर मोटर साइकिल चलाने व पुलिस से बदसलूकी करने का आरोप है। साथ ही होली के दिन 67 लीटर शराब जब्त किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी व शराब की जब्ती नॉर्थ डिवीजन से की गई है। यहां से 52 जने को गिरफ्तार किया गया है और 16 लीटर शराब जब्त किया गया है। ईएसडी डिवीजन से 2 जने को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से जानकारी मिली है कि 10 मार्च यानी बुधवार की 10 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से धर पकड़ अभियान चलाया। 2 घंटे तक चले इस अभियान के दौरान 362 जने पकड़े गए। इसमें से 115 को बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने, तीन लोग सवार होने के मामले में 124 जने, लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में 24 जने, शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में 5 जने को गिरफ्तार किया गया है।
इसके पहले होली की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था तोडऩे के मामले में ट्रैफिक विभाग ने 656 लोग को पकड़ा था। साथ ही 340 लीटर शराब जब्त की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग