5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री-मानसून ने ली बंगाल में 6 जान

बिजली गिरने से हुई मौत, दोपहर से देर शाम तक भीगता रहा महानगरमौसम विभाग का अंदेशा, आज भी रहेंगे ऐसे ही हालात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Shishir Sharan Rahi

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:34 PM IST

kolkata

प्री-मानसून ने ली बंगाल में 6 जान

कोलकाता. प्री-मानसून की बरसात के दौरान शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की जान चली गई। हुगली के आरामबाग में वज्रपात से 2 किसानों की मौत उस समय हो गई जब वे खेती कर लौट रहे थे। इसी तरह बिजली गिरने से बीरभूम के नानूर और बर्दवान के मंगलकोट में 1-1 तथा पश्चिम मिदनापुर के गड़बेता में 2 की मौत हुई। उधर महानगर कोलकाता सहित संपूर्ण दक्षिण बंगाल में हल्की से भारी बारिश का दौर शुक्रवार दोपहर से देर शाम तक जारी रहा। कोलकाता सहित हावड़ा, हुगली, उत्तर/दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद और नदिया आदि जिलों में बारिश हुई। महानगर में सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा रखा था और दोपहर से ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। सियालदह से लेकर हावड़ा, पार्क स्ट्रीट से जादवपुर, साल्टलेक से धर्मतल्ला, श्याम बाजार, एमजी रोड, बड़ाबाजार और लेकटाउन आदि स्थानों में बारिश ने झड़ी लगा दी।

बारिश के बावजूद नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने शनिवार को भी ऐसे ही हालात होने की घोषणा करते हुए कहा है कि बारिश के बावजूद महानगरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसका कारण बारिश के बावजूद आद्र्रता में कोई कमी न होना है। विभाग के अनुसार जरूरत से ज्यादा मेघ जमा होने के कारण रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विभाग ने संपूर्ण बंगाल में 7 दिन के अंदर मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बंगाल और झारखंड में फिर आ सकता है आंधी-तूफान मौसम विभाग ने बयान जारी कर चेतावनी दी है कि बंगाल और झारखंड में आंधी-तूफान फिर आ सकता है। गौरतलब है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी-तूफान से 34 लोगों की जान चली गई थी। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल