29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हावड़ा में बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई

हावड़ा में बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई - बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर पथराव, वैन में तोड़ फोड़- दो गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Nirmal Mishra

•

Updated: 21 Feb 2019, 11:58 PM IST

kolkata

हावड़ा में बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई

हावड़ा में बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई

- बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर पथराव, वैन में तोड़ फोड़
- दो गिरफ्तार

हावड़ा
हावड़ा शहर व ग्रामीण अंचल में पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी अपरिचित लोगों की पिटाई का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात हावड़ा थाना इलाके के टिकियापाड़ा अंचल में एक महिला को संदेहजनक अवस्था में घूमते देख लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। उक्त महिला की जमकर पिटाई करने लगे। महिला को बचाने के लिए कुछ स्थानीय लोग पहुंचे तो उग्र युवकों ने उन्हें गाली गलौज दी और उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। घटना की खबर पाकर पहले हावड़ा थाने की पुलिस की टीम वहां पहुंची उसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस बल को निशाना बना कर पथराव किया। पुलिस के वाहनों में तोड़ फोड़ की। उनका आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएं हो रही है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील लाउडस्पीकर के माध्यम से की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल, रैफ और कॉम्बैट फोर्स को उतारना पड़ा। इस दौरान जमी भीड़ को तितर वितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागने पड़े और हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

पुलिस ने महिला की पिटाई के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। घटना की खबर मिलने के बाद डी सी, एसीपी, आसपास के थाना के प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। घायल महिला का परिचय दीपा बरूआ(४५)है। वह कहां की रहने वाली है। इसका पता नहीं चल पाया है। जांच में पाया गया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। गलती से वह अंचल में पहुंच गई थी।

इनका कहना है
आम जनता अफवाहों पर भरोसा न करे। किसी अपरचित, संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले करें। कानून हाथ में न लें। थाना प्रभारियों को जागरुकता अभियान चलाने के साथ साथ इलाके में सक्रिय रहने को कहा गया है।

विशाल गर्ग, सी पी, हावड़ा सिटी पुलिस।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग