31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद भी अपने से 6 साल बढ़ी पूर्व प्रेमिका से सेक्स की चाह, मनाही पर 12 बार चाकू से गोदा

- युवती अस्पताल में भर्ती, आरोपी को पुलिस हिरासत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 14 Mar 2020, 9:41 PM IST

शादी के बाद भी अपने से 6 साल बढ़ी पूर्व प्रेमिका से सेक्स की चाह, मनाही पर 12 बार चाकू से गोदा

शादी के बाद भी अपने से 6 साल बढ़ी पूर्व प्रेमिका से सेक्स की चाह, मनाही पर 12 बार चाकू से गोदा,शादी के बाद भी अपने से 6 साल बढ़ी पूर्व प्रेमिका से सेक्स की चाह, मनाही पर 12 बार चाकू से गोदा,शादी के बाद भी अपने से 6 साल बढ़ी पूर्व प्रेमिका से सेक्स की चाह, मनाही पर 12 बार चाकू से गोदा

कोलकाता

विवाह के बाद भी पूर्व प्रेमिका से संबंध की चाह पूरी नहीं हुई तो युवक ने युवती पर चाकू से एक दर्जन बार वार किए। पीडि़ता गंभीर रूप से घायल होकर ईएमबाईपास के अस्पताल में भर्ती है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि पंचशायर थाना क्षेत्र के शहीद स्मृति कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी अशोक दास (30) का अपने से छह साल बड़ी युवती से प्रेम प्रसंग था। दिसम्बर में उसका विवाह हुआ था। जिसके बाद भी वह युवती (36) से संपर्क रखने का प्रयास कर रहा था। युवती इसके लिए राजी नहीं थी। आरोपी के खिलाफ युवती के परिजनों ने परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब युवती अपने घर में लहुलुहान पड़ी मिली। उससे कुछ दूरी पर युवक बैठा था। उसके हाथ में खून लगा था, और बाथरूम में चाकू मिला। युवती के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि युवती के सम्पर्क तोडऩे से वह नाराज था।

अस्पताल में युवती की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। उसके शरीर पर 12 जगहों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। शरीर के दाहिने तरफ जख्म गहरा है। कई नसें कट गई हैं। फिलहाल रक्त का श्राव बंद है। लेकिन युवती खतरे से बाहर नहीं है। युवती अपनी मां और भाई के साथ रहती है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल