
West Bengal: रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर ठगी की कोशिश,West Bengal: रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर ठगी की कोशिश,West Bengal: रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर ठगी की कोशिश,West Bengal: रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर ठगी की कोशिश
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में साइबर ठगी के घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्रेसीडेन्सी विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मदद के नाम पर उनके दोस्तों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। प्रोफेसर देवनारायण सरकार ने इस संबंध में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले सरकार के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट से उनके एक उनके एक वकील मित्र के फेसबुक अकाउंट पर मैसेज भेज कर किसी ने मदद के नाम 10 हजार रुपए की मांग की थी। उनके दोस्त ने फोन कर उन्हें इस बात की सूचना दी। यह सुनकर वे दंग रह गए। फिर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान करने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कछ दिन पहले मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय के नाम से फर्जी फेसबुक अकाुउंट बना कर उनके दोस्तों और परिचितों में मदद के नाम पर पैसे मांगने की घटना सामाने आई थी। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया था।
Published on:
9 Sep 2021, 11:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.