29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हावड़ा में बच्चा चोर की अफवाह कायम

हावड़ा में बच्चा चोर की अफवाह कायम - बेलूर में फिर बढ़ा तनाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Nirmal Mishra

•

Updated: 21 Feb 2019, 11:28 PM IST

kolkata

हावड़ा में बच्चा चोर की अफवाह कायम

हावड़ा में बच्चा चोर की अफवाह कायम

- बेलूर में फिर बढ़ा तनाव

हावड़ा सिटी पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान
हावड़ा

हावड़ा शहर में बच्चा चोर की अफवाह कायम है। बच्चा चोर के संदेह में हावड़ा के आनंदनगर में एक युवक को लोगों ने पकड़ा था। उसे पुलिस ने बचा लिया। हावड़ा में बच्चा चोर की अफवाह से निपटने के लिए हावड़ा सिटी पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हावड़ा सिटी पुलिस के प्रभावित हावड़ा के शिवपुर, हावड़ा थाना के टिकियापाड़ा, बक्सड़ा, थाना इलाके में आम जनता के बीच माइक से जागरूकता फैलाई गई। पर्चे बांटे गए। पुलिस का कहना है कि वोट बागान में युवक को बच्चा चोर का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई। इस तरह की पिटाई की घटना आनंदनगर में भी बुधवार को हुई पुलिस की सक्रियता के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस का कहना है कि अपरिचित लोग अगर देखे और उस पर संदेह हो तो उसे मारा-पीटा नहीं उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दे। हावड़ा के नए पुलिस आयुक्त विशाल गर्ग ने कहा कि पुलिस इलाके में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं। ताकि अफवाह न फैले। अगर किसी को इस तरह से घूमते देखा जाता है। तो उसको पुलिस के हवाले कर दे ताकि उसके बारे में पता लगाया जा सके। डोमजूर थाना के सलप, तेतूलतल्ला, राजापुर सहित कई जगहों पर अपरिचित लोग को देखते ही पीटना शुरू कर देते हैं। इन घटनाओं के लगातार बढऩे के कारण हावड़ा ग्रामीण में इन दिनों काफी तनावपूर्ण स्थिति है। इसकी शुरुआत पहले जगतबल्लभपुर व श्यामपुर से हुई और धीरे धीरे बढ़ते बढ़त सांकराइल व डोमजूर तक पहुंच गई। हावड़ा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने कहा कि इस संबंध में हमलावरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग