3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएफ विभाग के सहायक आयुक्त के घर एवं दफ्तार में ईडी का छापा

- रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 28 Jun 2018, 9:53 PM IST

Kolkata west bengal

पीएफ विभाग के सहायक आयुक्त के घर एवं दफ्तार में ईडी का छापा

कोलकाता

रिश्वतखोरी के मामले में इंफोर्समेन्ट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने गुरुवार को कोलकाता में पदस्थ कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) के एक अधिकारी के दफ्तर एवं घर समेत कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त रमेश चंद्र सिंह के दफ्तर एवं घर से ईडी की टीम ने भारी मात्रा में कागजात जब्त किया है। ईडी की टीम मामले की जांच कर रही है। केन्द्रीय जांच एजेन्सी सूत्रों के अनुसार रिश्वत की काली कमाई से रमेश चंद्र सिंह ने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। हालांकि गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुरुवार को रमेश चंद्र सिंह दफ्तर अथवा घर कहीं नहीं मिले। पिछले साल 11 सितम्बर को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने कर्मचारी भविष्य निधि, पार्क स्ट्रीट कार्यालय में पदस्थ समीरन मंडल नामक एक कर्मचारी को बांसद्रोणी इलाके के अभिनंदन घोष नामक व्यक्ति से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। समीरन ने पूछताछ में बताया कि वह सहाक आयुक्त रमेश चंद्र सिंह के कहने पर अभिनंदन घोष से रिश्वत मांगा था। रमेश चंद्र सिंह कर्मचारी भविष्य निधि के नियमों का उलंघन की छूट देकर कोलकाता के कई व्यवसायियों से रिश्वत लेते हैं। कर्मचारी रिश्वत वसूलते हैं। उसका मोटा हिस्सा रमेश चंद्र सिंह ले लेते थे। बाकी पैसे कर्मचारियों में बांट दिया जाता है। सीबीआई के साथ ईडी भी मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को ईडी की टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय, पार्क स्ट्रीट तथा बेहला के एसएन राय रोड, गरियाहाट, चारुमार्केट इलाका स्थित रमेश चंद्र सिंह के घर छापेमारी की। ईडी को उनके कई बैंक खाते के बारे में भी पता चला है। बैंक में भी उन्होंने करोड़ो रुपए जमा कर रखी है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि रमेश चंद्र सिंह पर नोटबंदी के समय विभिन्न चैनलों से पुराने नोट बदलने का भी आरोप है। इस बारे में भी जांच की जा रही है। केन्द्रीय जांच एजेन्सी के एक अधिकारी ने बताया कि रमेश चंद्र सिंह की संपत्ति जब्त की जाएगी। उनसे उनकी आय के श्रोत और उसका हिसाब मांगा जाएगा। ईडी रमेश चंद्र सिंह की गिरफ्तारी से इनकार नहीं कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल