1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kolkata : दामाद से दुश्मनी, आंखें नोच कर उतारा मौत के घाट

- मालदह थानांतर्गत मंगलवाड़ी इलाके के एक निवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का नाम आनंद प्रमाणिक (42) है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 10 Feb 2020, 1:46 PM IST

Kolkata : दामाद से दुश्मनी, आंखें नोच कर उतारा मौत के घाट

Kolkata : दामाद से दुश्मनी, आंखें नोच कर उतारा मौत के घाट

कोलकाता. मालदह थानांतर्गत मंगलवाड़ी इलाके के एक निवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का नाम आनंद प्रमाणिक (42) है। शनिवार की शाम को उसको गंभीर रूप से घायल अवस्था में मालदह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज चलने के दौरान देर रात अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजनों ने आनंद की हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में एक कारखाने में काम करता था। उसका ससुराल भी उसी जिले में था। उसके परिजनों के अनुसार उसका अपने ससुरालवालों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विवाद चलता रहता था। पिछले दिनों वह अपने ससुराल एक समारोह में हिस्सा लेने गया था। वहीं से उसे क्षत-विक्षत हालत में मालदह मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया।

उसके परिजनों ने बताया कि आनंद के पूरे शरीर पर कटे के निशान थे। उसका एक आंख निकला हुआ था। ऐसे में उन्हें पूरा संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। जबकि, मृतक के ससुरालवालों के अनुसार आनंद शनिवार की दोपहर को सड़क हादसे का शिकार हुआ। इसी वजह से उसकी यह हालत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल