29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर के चिन्ह मौजूद : शंकराचार्य

Gyanvapi Masjid ज्ञानवापी मस्जिद की नींव देखने से पता चलता है कि नीचे से ऊपर तक मंदिर के चिन्ह मौजूद हैं। हमारे देश में कई वर्षों तक कई तंत्रों ने शासन किया। इस दौरान आक्रांताओं ने हमारे देवस्थानों को लांछित व विकृत कियाा। अब यह उन सबका दायित्व है कि देवस्थानों को हमें वापस सौंप दें और हमें उन स्थानों पर अपने प्रभुत्व का पूर्ण अधिकार प्राप्त हो। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने रविवार को यह बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Krishna Das Parth

•

Updated: 22 May 2022, 10:40 PM IST

ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर के चिन्ह मौजूद : शंकराचार्य

ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर के चिन्ह मौजूद : शंकराचार्य

शिक्षक भर्ती घोटाले पर कहा- लोगों को सोचना चाहिए किसे जिताते हैं

कोलकाता. बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्रियों की संलिप्तता पर शंकराचार्य ने कहा यहां वोट देने वाले लोगों को सोचना चाहिए कि वे किस पार्टी को जिताते हैं।

-----ताजमहल में भी शिवालय

शंकराचार्य ने दावा किया कि आगरा के ताजमहल में भी शिवालय ही था। हावड़ा के सलकिया में दीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए पुरी के शंकराचार्य ने ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण पर पूछे सवाल पर कहा कि हमारे हिंदू देवस्थानों को विकृत कर तथा आतंकवाद फैलाकर कुछ लोगों ने इसे अपने अधिकृत कर लिया। अब मानवाधिकार सीमा में हमारा मौलिक स्वरूप वापस प्राप्त करने का हमें अधिकार है।

-----आंख मूंदकर विरोध राष्ट्रदोह

उन्होंने इस प्रकरण पर विपक्षी दलों के सवाल पर कहा कि किस दल का शासन उत्तरप्रदेश में अधिक समय तक रहा और वह किसका अनुयायी था? इस पर विचार की आवश्यकता है। यदि शासन तंत्र देश हित में काम कर रहा और विपक्ष सिर्फ आंख मूंदकर उसका विरोध करता है तो यह राष्ट्रदोह है।

----जनता की दिशाहीनता

उन्होंने कहा कि जनता की दिशाहीनता की यहां पराकाष्ठा है। जिसको अपने वोट के अस्तित्व का बोध ही नहीं हो तो क्या होगा। शंकराचार्य ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा जिस पार्टी के सांसद कभी संसद में खड़े होकर कहते थे कि गोहत्या होगी-होगी-होगी। उसे वोट क्यों दिया जाए।

----

परशुराम कुंड तक रेल सेवा शुरू होगी
--विफा ने जताया आभार
कोलकाता . विप्र फाउंडेशन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से अरूणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड तक रेल सेवा विस्तार की घोषणा का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया है। शाह ने ये घोषणा पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे के दूसरे दिन नामसाई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए की। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने केंद्रीय गृहमंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया कि परशुराम कुंड तक रेल सेवा विस्तार से न केवल यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन क्षेत्र का भी विकास होगा।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग