
पर्यटन उद्योग क्षेत्र के युवा उद्यमी मानव सराफ
मार्केटिंग के अभाव के बावजूद कैसे बढ़ रहा है पर्यटन उद्योग में रोजगार
राजस्थान पत्रिका के युवा उद्यमियों की वाणी श्रृंखला में युवा उद्यमी मानव सराफ पर्यटन उद्योग और देश के आर्थिक मुद्दों पर अपनी बातें साझा की। वे प्रवासी राजस्थानी मानव राजस्थान के शेखावटी इलाके के रामगढ़ के मूल निवासी हैं। वे टूर एंड ट्रैवल क्षेत्र के युवा उद्यमी और वे विश्व की 15 अधिकृत खेल पर्यटन कंपनियों में शुमार ग्रेनवेल स्पोट्र्स के वाइस कैप्टन हैं। पत्रिका के मनोज कुमार सिंह ने उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रस्तुत है उसके मुख्य अंश। युवा उद्यमियों की वाणी-32
कोलकाता.
लोगों में भ्रमण के प्रति रूची बढऩे से भारतीय पर्यटन उद्योग लागातार वृद्धि की राह पर है। इसके आयाम और इसमें प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। देश में धार्मिक और विरासत स्थल पर्यटन, मेडिकल और क्रूज पर्यटन के अलावा खेल और एडवेंचर खेल पर्यटन उद्योग भी बढ़ रहा है। इस क्षेत्र के युवा उद्यमी मानव खेल पर्यटन का उज्जवल भविष्य देख रहे हैं और देश में पर्यटन उद्योग को बढ़ाने के लिए सरकार को इसकी मार्केटिंग के साथ ही स्वच्छ भारत और महिला सुरक्षा पर पर विशेष जोर देने की सलाह दे रहे हैं।
वे कहते हैं कि भारत में सबसे अधिक रोजगार पर्यटन उद्योग देता है। लेकिन देश में जितने विदेशी पर्यटक आने चाहिए उतने नहीं आते हैं। इसका मूल कारण मार्केटिंग में हमारा पिछडऩा है। देश में बहुत सारे संग्रहालय, ऐतिहासिक स्मारक और स्थल हैं। लेकिन सरकार इनका मार्केटिंग नहीं करती है। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार को प्रावशाली मार्केटिंग रणनीति अपनानी होगी। पूर्वी भारत में विदेशी पर्यटकों के आकर्षित करने पर काम करना चाहिए। इससे देश में 10 गुना विदेशी पर्यटक आएंगे। साथ ही रोजगार और जीडीपी भी बढ़ेगा।
मानव सराफ कहते हैं कि सरकार को स्वच्छता अभियान और तेज करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। देश में धार्मिक, खेल और क्रूज पर्यटन का बहुत बड़ा बाजार है। लोगों में क्रूज पर विभिन्न गुरूओं का प्रवचन सुनने, धार्मिक स्थलों का भ्रमण और खेल मैच देखने के लिए विदेश जाने और खर्च करने का चलन बढ़ा है। वे कहते हैं कि इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। । बाजार में बने रहने के लिए हमे नित रोज नए-नए तरह के सबसे अलग भ्रमण पैकेज बनाना पड़ता है।
Updated on:
29 Jan 2020, 1:56 PM IST
Published on:
29 Jan 2020, 1:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.